HomeDevelopmentनगर आयुक्त से बोले व्यापारी कब तक अंधेरे और टूटी सड़कों को...

नगर आयुक्त से बोले व्यापारी कब तक अंधेरे और टूटी सड़कों को झेलता रहेगा शहर

शहर में टूटी सड़कों की समस्या को लेकर सभी व्यापारी सोमवार (23 सितंबर ) को नगर आयुक्त से मिले। जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की।

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी व विभिन्न व्यापार संघों के पदाधिकारी अध्यक्ष अजय गुप्ता के नेतृत्व में सोमवार को नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से मिले। इस दौरान अध्यक्ष अजय गुप्ता ने व्यापारियों को हो रही समस्याओं को नगर आयुक्त के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि, मेरठ के मुख्य बाजारों में पथ प्रकाश व्यवस्था धड़ाम होने से अधिकांश इलाकों में अंधेरा छाया हुआ है। जबकि, सड़कों में हो रहे जानलेवा गड्डो में गिरकर रोज शहरवासी चोटिल हो रहें हैं।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में व्यापारी कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, अधिकारियों की कार्यप्रणाली को देखकर ऐसा लगता है कि शायद नगर निगम अधिकारियों को किसी बड़ी घटना होने का इंतजार है। वहीं, महामंत्री दलजीत सिंह ने कहा अतिक्रमण व पन्नी के नाम पर व्यापारियों का अनावश्यक उत्पीड़न हो रहा है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल ठाकुर ने कहा मेरठ आज विकसित उत्तर प्रदेश के विकसित शहरों में से एक है, इसलिए नगर निगम की बड़ी जिम्मेदारी बनती है कि, शहर को स्वच्छ रखा जाए। बजारों में रात के समय में भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। जिससे व्यापारी के प्रतिष्ठानों पर एकत्रित कूड़ा रात्रि में ही उठ सके।

कोषाध्यक्ष पवन मित्तल ने कहा कि, माननीय मुख्यमंत्री के आदेश के द्वारा रेहड़ी पटरी वालों को वेंडर जोन में स्थापित किया जाए। जिससे रोजमर्रा की आमदनी करने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं, खंदक बाजार अध्यक्ष अंकुर गोयल ने कहा कुछ दिनों बाद नवरात्रि के दौरान शहर भर में रामलीला व शोभा यात्राओं का दौर प्रारंभ हो जाएगा। इसलिए जिन मार्गों पर शोभायात्राएं निकाली जानी हैं, उन मार्गों का नगर निगम निरीक्षण कर गड्ढे भरवाए। व्यापारियों की बात सुनकर नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने जल्द ही सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राजीव गुप्ता, ललित गुप्ता, धनंजय शर्मा, अशोक रस्तोगी, अनुज वशिष्ठ, आलोक रस्तोगी, पवन गर्ग, सुधांशु महाराज और कई बाजारों के व्यापारी उपस्थित रहे ।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts