Homeउत्तर प्रदेशMeerutनगर निगम जर्जर मकानों को चिन्हित कर करेगा कार्रवाई

नगर निगम जर्जर मकानों को चिन्हित कर करेगा कार्रवाई

-

शारदा रिपोर्टर, मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के जाकिर कॉलोनी गली नंबर 7 में तीन मंजिला मकान गिरने के बाद 10 लोगों की मौत हो गई थी इस हादसे के बाद कुंभकर्णी नींद से अधिकारी जागे और शहर के अंदर बने जर्जर मकानों को चिन्हितकर्ण का कार्य शुरू किया।

हालांकि, हादसे को एक सप्ताह बीतने वाला है, लेकिन अभी तक नगर निगम अधिकारी जर्जर मकानों की सूची ही नहीं बना पाए। जबकि, आश्चर्य की बात यह है कि, निर्माण विभाग के अधिकारियों को यह तक नहीं पता की नगर निगम की सीमा के अंतर्गत कितने जर्जर मकान आते हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार हुई बारिश के बाद जर्जर मकानों पर आफत साबित होती नजर आ रही है।

हाल ही में लोहिया नगर की जाकिर कॉलोनी गली नंबर 7 में तीन मंजिला मकान गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। तो वहीं, गुरुवार सुबह दौराला और लोहिया नगर थानाक्षेत्र के जाहिदपुर में मकान गिर गए। वहीं, इस मामले में नगर निगम के प्रभारी अधिकारी डॉक्टर हरपाल सिंह का कहना है कि, शहर में बने जर्जर मकानों की लिस्ट तैयार की जा रही है और जल्दी उन पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

वहीं अगर बात करें कैंट बोर्ड की तो छावनी परिषद के अधिकारियों ने पिछले तीन दिनों से अभियान चला कर कैंट के सभी वार्डों में जर्जर हुए मकानों को चीनी कारण करने का कार्य शुरू कर दिया है हालांकि उनकी लिस्ट कहां तक पहुंची अभी कैंट बोर्ड के अधिकारी यह भी बताने को तैयार नहीं है लेकिन अभियान चलाकर लगातार लाल कुर्ती रजवान और सदर जैसे अन्य इलाकों में केंट बोर्ड की टीम अभियान चला।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts