Homepolitics newsगृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा, परिवर्तन यात्रा का करेंगे आगाज,...

गृह मंत्री अमित शाह का झारखंड दौरा, परिवर्तन यात्रा का करेंगे आगाज, जानें क्या है पूरा प्लान

केंद्रीय गह मंत्री अमित शाह आज झारखंड़ दौरा पर है, इस दौरान वे परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे। साथ ही साहिबगंज और गिरीडीह में सभा को भी संबोधित करेंगे

-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (शुक्रवार 20 सितंबर) को झारखंड का दौरा करने जा रहे हैं। इस दौरान वो भाजपा की परिवर्तन यात्रा का आगाज करेंगे।  झारखंड में विधानसभा चुवान होने वाले हैं। इसी को लेकर भाजपा नें भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

गृह मंत्री अमित शाह का आज का पूरा कार्यक्रम झारखंड में होगा। आपको बदता दें कि गृह मंत्री अमित शाह इस दौरान साहिबगंज और गिरीडीह में आयोजित सभा को संबोधित भी करेंगे।

क्या है पूरा प्लान
संथाल और गिरीडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरूआत करेंगे। साहिबगंज में सिदो कान्हू की मूर्ति पर माल्यापर्ण करेंगे। 11 बजे साहिबगंज पुलिस लाइन में अमित शाह की सभा होगी। दोपहर 3 बजे गिरीडीह के मैदान यमुना में भी सभा करेंगे।

कब है चुनाव
झारखंड में सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। हालांकि अभी चुनावों की तारीखों का एलान नहीं किया गया है। लेकिन संभावना जतायी जा रही है कि नवंबर या दिसंबर में चुनावों के होने की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मीयां तेज हो गयी हैं। इसको लेकर सभी पार्टीयों नें अपनी तैयारियां भी तेज़ कर दी हैं। तो वहीं भाजपा भी ने भी अपनी कमर कस ली है। इसी को लेकर झारखंड से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज झारखंड से ही बीेजेपी की परिवर्तन यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts