Homepolitics newsसपा विधायक जाहिद बेग ने किया सरेंडर

सपा विधायक जाहिद बेग ने किया सरेंडर

-


भदोही। समाजवादी पार्टी के विधायक जाहिद बेग ने अदालत में सरेंडर कर दिया है। बता दें कि वह अपने आवास पर नाबालिग नौकरानी की खुदकुशी और एक से ज्यादा बच्चों की तस्करी के मामले में वॉन्टेड थे। विधायक के सरेंडर के दौरान ड्रामा भी खूब हुआ।

एक तरफ जहां कोर्ट में विधायक के समर्थकों और समाजवादी पार्टी के कार्यकतार्ओं की भीड़ थी तो दूसरी तरफ वकीलों और पुलिस के बीच भी जमकर कहासुनी हुई। बता दें कि इसके पहले इसी मामले में विधायक के बेटे जाएम बेग को गिरफ्तार किया गया था।
बता दें कि सपा विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ दर्ज 2 मामलों की जांच के बाद उनके बेटे की बुधवार को गिरफ्तारी की गई है। उन पर नाबालिग लड़की से बंधुआ मजदूरी करवाने और नाबालिग को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है।

दोनों मामलों में विधायक के बेटे पर भी आरोप लगाया गया है। भदोही की पुलिस अधीक्षक मीनाक्षी कात्यायन ने कहा था, ह्यजांच में पाया गया कि नाबालिग लड़की से जबरन काम कराया गया था और उसने अपनी मौत से पहले विधायक के घर से भागने की इच्छा जताई थी। जांच में पता चला कि विधायक का बेटा इस मामले में शामिल था। एसपी ने बताया कि जाएम बेग को भदोही-जौनपुर सीमा के पास मखदूमपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts