Homeउत्तर प्रदेशMeerutजाकिर कॉलोनी के बाद दौराला में भरभराकर गिरा मकान, मची चीख-पुकार

जाकिर कॉलोनी के बाद दौराला में भरभराकर गिरा मकान, मची चीख-पुकार

-

  • मलबे में दबे लोगों में मची चीख-पुकार।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। दौराला थानाक्षेत्र की डेयरी कॉलोनी में बुधवार देररात उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब यहां रहने वाले प्रमोद का मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके बाद मकान के अंदर सो रहे प्रमोद उसकी पत्नी सुनीता, बेटा अजीत और बेटी आरजू मकान के मलबे में दब गये। मकान के गिरने की आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग मकान की ओर दौड़े और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सभी को मलबे से बाहर निकाला गया।

वहीं, मलबे में दबने से सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें दौराला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन, उपचार ना मिलने के चलते घायलों को पास ही के अर्जुन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, गुरुवार सुबह मकान गिरने की सूचना मिलते ही भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के जिलाध्यक्ष नवाब सिंह अहलावत और अन्य कार्यकर्ता पीडितों का हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

 

 

घायल प्रमोद का कहना है कि उनके मकान के पास डेयरी कॉलोनी के क्वार्टर बने हैं और उनका सारा गंदा पानी उनके मकान की नींव में घुस जाता है। प्रमोद ने बताया कि इसकी शिकायत उसने दौराला मिल के लोगों से भी की। लेकिन किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दियाा। जिसके चलते देररात बडा हादसा हो गया।

 

 

वहीं, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस मामले में अधिकारियों से मिलकर पीडित परिवार को मुआवजे की मांग की जाएगी।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts