Saturday, July 12, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutआंबेडकर मामले में सपा और कांग्रेस का प्रदर्शन

आंबेडकर मामले में सपा और कांग्रेस का प्रदर्शन

  • शनिवार को भी दोनों पार्टियों के नेताओं ने किया उग्र प्रदर्शन, कार्रवाई की उठाई मांग।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में शनिवार को सपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय पर सौंपते हुए अमित शाह पर कार्रवाई की मांग की।

 

 

प्रदर्शन के दौरान सपा विधायक अतुल प्रधान, जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी और महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी ने कहा कि भारत की संसद में देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान निमार्ता पिछड़ों और दलितों के मसीहा भारत रत्न डॉ० भीमराव आंबेडकर पर अपमानजनक टिप्पणी की है। उससे अम्बेडकरवादियों और उनके करोड़ो समर्थकों की भावना को ठेस पहुंची है। जबकि, जिस पद पर राष्ट्रपति आसीन है, यह भी बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर और उनके द्वारा रचित संविधान की ही देन है।

 

सपा विधायक अतुल प्रधान

उन्होंने कहा कि समाजवादी कार्यकर्ता गृहमंत्री अमित शाह के बयान की निंदा करते है और अमित शाह से माफी व इस्तीफे की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि, देश के गृहमंत्री अमित शाह को ग्रह मंत्री पद से बरखास्त किया जाये और उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाए।

वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष अवनीश काजला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि डा. आंबेडकर को पूरे विश्व में आदर व सम्मान के साथ बाबा साहब के रूप में जाना जाता है, उनके लिए इस तरह की टिप्पणी करना ना केवल दलित समाज के लोगों को बल्कि सर्व समाज के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम करता है।

उनके खिलाफ देश के सबसे बड़ी पंचायत भारत जहाँ वह देश के पहले कानून मंत्री बने थे। उनको केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा की अपमानजनक टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसलिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को तुरंत बर्खास्त कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने चाहिए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments