HomeTrendingलालू परिवार की फिर बढ़ी मुश्किलें

लालू परिवार की फिर बढ़ी मुश्किलें

-

लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट ने जारी किया समन.


एजेंसी, नई दिल्ली। बिहार के पूर्व सीएम और राजद सुप्रीमो लालू यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई। लैंड फॉर जॉब केस में कोर्ट ने लालू परिवार को समन जारी किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने कहा कि मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। लालू परिवार ने पद का दुरुपयोग किया है। मामला मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। लालू, तेजस्वी और तेज प्रताप यादव के खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने समन जारी किया है।

जमीन के बदले नौकरी मामले में तेजप्रताप यादव को पहली बार तलब किया गया है। कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, किरण देवी को अगली तारीख 7 अक्टूबर को तलब किया है।दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद, उनके बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव समेत अन्य को बुधवार को तलब किया है। विशेष न्यायाधीश विशाल गोगने ने आरोपियों को सात अक्टूबर को अदालत के समक्ष पेश होने का निर्देश दिया।

ईडी ने कोर्ट में पेश की अंतरिम रिपोर्ट

न्यायाधीश ने आरोपियों के खिलाफ दाखिल पूरक आरोप पत्र पर संज्ञान लेते हुए यह आदेश जारी किया। प्रवर्तन निदेशालय ने छह अगस्त को अदालत के समक्ष अंतिम रिपोर्ट पेश की थी। ईडी ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर यह मामला दर्ज किया था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts