Homeउत्तर प्रदेशMeerutराकेश टिकैत पर एनएसए लगाने की मांग, एसएसपी को दिया ज्ञापन

राकेश टिकैत पर एनएसए लगाने की मांग, एसएसपी को दिया ज्ञापन

-

  • भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने एसएसपी को दिया ज्ञापन।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाकयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता पर मुकदमे की मांग करते हुए एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। उन्होंने राकेश टिकैत पर गंभीर धाराओं में मुकदमे की मांग की है। वहीं एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राकेश टिकैत पर मेरठ में भड़काऊ भाषण देकर देश व मेरठ में अशांति फैलाने का आरोप लगाया है।

 

 

भारतीय किसान यूनियन अटल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी ने मंगलवार को एसएसपी आॅफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, वह देश विरोधी ताकतों के साथ हैं। अमित चौधरी ने कहा कि राकेश टिकैत ने देश विरोधी बयान दिया। अमित ने आरोप लगाया कि राकेश टिकैत के देश में अशांति फैलाना और दंगा भड़काने वाले बयान पर प्रशासन खामोश क्यों हैं। जबकि वह देश में अशांति ’ फैलाना चाहते हैं।

अमित ने बताया कि मेरठ में 20 अगस्त को राकेश टिकैत के बयान कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि राकेश टिकैत ने पीवीवीएनएल एमडी आॅफिस पर यह विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि 25 लाख ट्रैक्टर लालकिले की बजाय पार्लियामेंट पर जाते तो देश के हालात बांग्लादेश जैसे हो जाते। अमित चौधरी ने कहा कि राकेश टिकैत बांग्लादेश की तरह मेरठ में ऐसा ही माहौल बनाना चाहते है।

अमित चौधरी ने एसपी को शिकायत पत्र देते हुए उन पर गंभीर धारा में मुकदमे की मांग की है। वहीं एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts