spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Saturday, November 1, 2025
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमंत्री और मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह बोले- 'भाजपा का मतलब भारत...

मंत्री और मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह बोले- ‘भाजपा का मतलब भारत की जनता की पार्टी’

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। प्रदेश के पशु धन, दुग्ध विकास और राजनीतिक मामलों के मंत्री और मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा है कि भाजपा का मतलब भारत की जनता की पार्टी। उन्होंने मेरठ महानगर और जिले की जनता से राष्ट्रवाद के नाम पर सदस्य बनने की अपील की।  उन्होंने कहा कि 10 साल में देश में कोई आतंकी हमले नहीं हुआ। विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह सब राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा देने वाले हैं।

जो देश के लिए घातक है। भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा मेरठ महानगर में इस बार 2.5 लाख और जिले से 4 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य है। मेरठ को रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे का तोहफा भाजपा सरकार में मिला है। उम्मीद है यहां रिकार्ड सदस्य बनेंगे। कहा कि सपा जाति, धर्म, मजहब के नाम पर राजनीति करती है। उन्होंने बसपा, कांग्रेस पर भी निशाना साधा। एक सवाल के जवाब में कहा कि कुछ लोगों ने देश का नाम कमजोर करने का काम किया है। भाजपा सरकार की यह व्यवस्था है कि 10 साल से देश में कोई आतंकी हमले नहीं हुए। कुछ लोग विदेश जाकर भारत का गौरव नीचा करने का काम करते हैं।

जाम से बचने के लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। महत्वपूर्ण स्थानों पर पर्याप्त संख्या में कैमरा लगाए जाएं, जिससे कि अराजक तत्व तीसरी आंख से न बच सकें। उन्होंने कहा कि मेरठ में नगर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का अपने स्तर पर लगातार समीक्षा करते हुए सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं।

सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर कोई भी चूक नहीं होनी चाहिए। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, सांसद अरुण गोविल, महानगर प्रभारी विजय शिवहरे, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, डा. सरोजनी अग्रवाल, कमलदत्त शर्मा, विनीत अग्रवाल शारदा, गजेन्द्र शर्मा, अमित शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा के नेतृत्व में गुरुवार को पार्टी का सदस्यता पर्व अभियान की शुरूआत सेंट्रल मार्केट शाखीनगर और आबूलेन बाजार से हुई। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा भाजपा इस बार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ेगी। शास्त्रीनगर मंडल अध्यक्ष ललित मोरल, महामंत्री तपन गोयल, अभियान संयोजक राजेंद्र अग्रवाल, अभिनव अरोडा, वरिष्ठ नेता भाजपा आलोक सिसोदिया रहे। आबूलेन व्यापार संघ अध्यक्ष संजय महेश्वरी, महामंत्री संजय अग्रवाल, विशाल कनौजिया, आलोक रस्तोगी रहे।

दो चरणों में चलेगा सदस्यता अभियान

प्रभारी मंत्री ने बताया कि भाजपा का सदस्यता अभियान दो चरणों में चलेगा। पहले चरण में दो सितंबर से 25 सितंबर तक होगा और दूसरे चरण में 2 से 15 अक्टूबर तक होगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts