Homeउत्तर प्रदेशMeerutविवाह के एक महीने बाद पति हुआ फरार, पीड़िता ने एसएसपी से...

विवाह के एक महीने बाद पति हुआ फरार, पीड़िता ने एसएसपी से की शिकायत

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। दिल्ली की रहने वाली एक विवाहिता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने शादी के एक माह बाद ही पति के फरार होने का आरोप लगाया।

दिल्ली की रहने वाली सोनिया ने बुधवार को एसएसपी ऑफिस पहुंच कर बताया कि उसकी शादी ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के रहने वाले दीपक के साथ हुई थी। सोनिया ने बताया कि शादी से पहले करीब पांच साल तक शादी का झांसा देकर दीपक उसके साथ अवैध संबंध बनाता रहा और शादी की बात कहने पर शादी से इनकार कर दिया था। थाना पुलिस से शिकायत के बाद दीपक ने एक साल पहले सोनिया से शादी कर ली थी।

आरोप है की शादी के एक माह बाद ही दीपक उसे छोड़कर फरार हो गया। जब वह पति की तलाश में उसके घर पहुंची, तो उन लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए घर से भगा दिया। जिसकी शिकायत उसने थाना पुलिस से की थी। लेकिन पुलिस ने मामले में कार्यवाही नहीं की।

बुधवार को पीड़िता एसपी आॅफिस पहुंची और आरोपी पति पर कार्यवाही की गुहार लगाते हुए न्याय मांगा है। मामला संज्ञान में आने पर अधिकारियों ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts