Homeउत्तर प्रदेशMeerutढोंगी बाबा के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

ढोंगी बाबा के खिलाफ एसएसपी ऑफिस पर प्रदर्शन

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को मेडिकल थाना क्षेत्र स्थित कालियागढ़ी के रहने वाले सैकड़ो लोगों ने महिलाओं के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचकर प्रदर्शन कर दिया। महिलाएं और पुरुष हाथों में ढोंगी बाबा से हमें बचाओ लिखे बैनर और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। इस दौरान प्रदर्शन करने वाले लोगों ने थाना पुलिस पर भी बाबा से मिली भगत का आरोप लगाया है। वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

कालियागढ़ी के रहने वाले मुनेंद्र कुमार ने बताया कि रवि पुत्र गंगाराम कालियागढी का ही रहने वाला है। रवि ने 22 अगस्त को मुनेंद्र को रास्ते में रोक लिया था। और गाली गलोच करने लगा, मना करने पर जान से मारने की नीयत से अपने साथ रखे बाउंसरों के साथ मिलकर मारपीट करने लगा। रवि ने उसका गला पकड़ लिया और जेब में रखे 3500 सौ रुपए व घड़ी भी छीन ली थी। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठी हो गई। भीड़ को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

 

पीड़ित ने बताया कि घटना निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होगई थी। जो उसके पास मौजूद है। पीड़ित का आरोप है कि रवि महाराज का काम करता है, उसने घर में ही मंदिर बना रखा है। जहां रोज काफी भीड़ का आना जाना रहता है।

आरोपी जादू टोना तंत्र क्रिया भी करता है। जो कोई भी आस पडौस का व्यक्ति उसका विरोध करता है, तो आरोपी अपने बाउंसरों से धमकवाता और पिटाई करवाता है। आरोप है कि उसने बाबा के खिलाफ मेडिकल थाने में शिकायत दर्ज कराने को तहरीर दी थी। लेकिन पुलिस कार्यवाही करने के बजाए आरोपी रवि बाबा से मिलकर उल्टा उन्हें ही धमका रही है।

शुक्रवार को मुनेंद्र भारी संख्या में कॉलोनी वासियों के साथ एसएसपी आॅफिस पहुंचा और एसएसपी को शिकायत पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts