Homeउत्तर प्रदेशMeerutकल से शुरू होगा चार दिवसीय वेद प्रचार समारोह

कल से शुरू होगा चार दिवसीय वेद प्रचार समारोह

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। आर्यसमाज थापर नगर द्वारा 29 अगस्त बृहस्पतिवार से एक सितंबर रविवार तक वेद प्रचार समारोह आयोजित होगा। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक आर्यसमाज थापरनगर के प्रधान राजेश सेठी ने प्रेस कान्फ्रेंस में दी।

राजेश सेठी ने बताया वर्तमान समय में महषि दयानन्द सरस्वती ने वेदों के महत्व को जाना तथा इसे ईश्वर प्रदत्त समस्त ज्ञान-विज्ञान के रुप में प्रतिष्ठित किया। आज समस्त विश्व इसके महत्व को स्वीकार कर रहा है। वेद का ज्ञान किसी मत संप्रदाय तक सीमित नहीं, अपितु यह समस्त मानव मात्र के कल्याण के लिए उपयोगी है। आर्य समाज का उद्देश्य भी समस्त प्राणिमात्र का उपकार करना है इसलिए आर्यसमाज जन-जन तक वेद के विचारों को पहुंचाना अपना कर्तव्य मानता है।

उन्होंने कहा कि वर्तमानसमय में विदेशी सभ्यता और संस्कृति से हम लोग दिग्भ्रमित हो रहे हैं। हमें अपने समाज को जगाने की आवश्यकता है। समाज के युवावर्ग, ग्रामीण क्षेत्र तक अच्छे विचार और संस्कार पहुंचें। इस हेतु इस कार्यक्रम को विस्तार दिया गया है। विद्यालयों एवं नई पीढ़ी को अपने धर्म और संस्कृति से अवगत कराने के लिए विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं।
मंत्री मनीष शर्मा ने बताया कि बुद्धिजीवी वर्ग यथा डाक्टर, शिक्षक, युवावर्ग, नारीशक्ति के लिये आर्यसमाज थापर नगर में विशेष सत्रों का आयोजन किया गया है।

समापन सत्र रविवार को होगा। जिसमें संत शिरोमणि श्रेद्धय स्वामी विवेकानंद सरस्वती का आशीर्वाद भी प्राप्त होगा। भानु बत्रा, अरविंद कुमार, सत्य प्रकाश, प्रीति सेठी उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts