Home उत्तर प्रदेश Meerut अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा पर पथराव करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा पर पथराव करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

0
  • अवंतीबाई लोधी की शोभायात्रा में शुक्रवार रात पथराव को लेकर भाजपाइयों ने एसपी सिटी से की मांग।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। अवंतीबाई लोधी की शोभयात्रा में शुक्रवार रात हुए पथराव के मामले में शनिवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज के नेतृत्व में भाजपाई एसपी सिटी से मिले। भाजपाइयों ने एसपी सिटी से इस मामले में पथराव के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

 

एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह से मुलाकात करने पहुंचे महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज और शहर विधानसभा प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा ने कहा कि शोभायात्रा में शरारती तत्वों ने विवाद जानबूझकर पैदा किया है। शहर में कुछ लोग हैं, जो यहां का माहौल खराब करना चाहते हैं। इसलिए पुलिस को ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

 

 

भाजपाइयों ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद से ही शहर का अमन चैन बिगाड़ने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस भी अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोच के अनुरूप काम नहीं कर रही है। तभी ऐसे लोगों के हौंसले बढ़ रहे हैं। इसलिए इन लोगों की पहचान कर शीघ्र गिरफ्तारी करते हुए ठोस कार्रवाई की जाए।

ये था पूरा मामला: अवंतीबाई लोधी की जयंती पर जैनेस पैलेस से शुक्रवार शाम शोभायात्रा शुरू की गई। शोभायात्रा ब्रह्मपुरी से होते हुए खैरनगर पहुंची। रात करीब 10 बजे शोभायात्रा का एक डोला पीछे रह गया। इसी डोले पर खैरनगर मस्जिद के पास दूसरे पक्ष के कुछ युवकों ने पथराव कर दिया। दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दूसरे पक्ष के युवकों ने शोभायात्रा में शामिल युवकों पर हमला कर दिया, जिसके बाद डोला छोड़कर युवक वहां से भाग निकले।
बुढ़ाना गेट चौकी पहुंचकर भाजपाइयों को सूचना दी। इसके बाद कमल दत्त शर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता समेत कई नेता बुढ़ाना गेट चौकी पहुंचे। सूचना एसएसपी मेरठ को दी गई। इसके बाद एसपी सिटी और एसपी क्राइम को मौके पर भेजा गया। भीड़ ने अफसरों का घेराव कर दिया और कहा शोभायात्रा की परमिशन होने के बावजूद पर्याप्त फोर्स नहीं दी गई, जिस कारण हमला हुआ।

इसके बाद फोर्स ने खैरनगर में मार्च निकाला। वहां भारी फोर्स तैनात की गई है। मुकदमा दर्ज करने की तैयारी है और तहरीर लिखाई जा रही है। अवंतीबाई की शोभायात्रा 2006 से निकाली जा रही है। हर साल 16 अगस्त को यह यात्रा निकाली जाती है।

दूसरा पक्ष बोला, डीजे गिरने से बच्चे हुए चोटिल

एसपी सिटी और एसपी क्राइम जब फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो दूसरे पक्ष के कुछ लोग सामने आए। उन्होंने बताया डीजे की कॉलम गिरने से दो बच्चे घायल हुए थे। इसके बाद विवाद हुआ था। हालांकि शोभायात्रा के आयोजकों ने साजिशन हमले का आरोप लगाया। बताया डीजे उस समय गिरा जब हमला किया गया।

संवेदशील क्षेत्र में भी शोभायात्रा के साथ नहीं थी पुलिस

सांप्रदायिक टकराव के पीछे पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। संवेदशील क्षेत्र खैरनगर में भी शोभायात्रा के साथ पुलिस बल मौजूद नहीं था। सीओ कोतवाली आशुतोष अवकाश पर हैं। उसके सर्किल का कार्य देख रहे सीओ ब्रह्मपुरी प्रमोद कुमार को शोभायात्रा की जानकारी नहीं थी। शोभायात्रा बिना पुलिस सुरक्षा के ही निकाली जा रही थी। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि इस मामले में जांच कराई जाएगी। स्थिति सामान्य है। पुलिस की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here