Homeउत्तर प्रदेशMuzaffarnagarदिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक में लगी आग की चपेट में आकर दंपती की...

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक में लगी आग की चपेट में आकर दंपती की मौत

-

  • दिल्ली देहरादून हाईवे पर आज सुबह खंभे से अनियंत्रित ट्रक टकराने के बाद केबिन में लगी आग।

मुजफ्फरनगर। आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में सिपाही दंपती की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां एक ओवरलोडेड ट्रक अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गया, जिससे उसके केबिन में आग लग गई। बाइक सवार दंपती इसकी चपेट में आकर जिंदा जल गया।

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर बिलासपुर कट के पास आज दर्दनाक हादसा हुआ। यहां रोड़ी से लड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे में ट्रक के केबिन में भीषण आग लग गई। हाइवे किनारे खड़े बाइक सवार दंपती के भी चपेट में आ गए। दोनों की जिंदा जल जलकर मौत हो गई। मृतक दंपती सुधीर और सोनिया यूपी पुलिस में सिपाही हैं। सहारनपुर के सरसावा क्षेत्र के अलीपुर गांव के रहने वाले हैं। सुधीर मुरादाबाद के कटघर थाने में तैनात था, जबकि सोनिया मुरादाबाद में तैनात थीं।

आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। राहत कार्य जारी है। पुलिस और दमकल कर्मियों ने आग बुझाने के बाद शव बाहर निकाले। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा होने से जाम लग गया। जिसे किसी तरह पुलिस ने खुलवाते हुए यातायात सुचारू कराया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts