Homeउत्तर प्रदेशMeerutसंदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, अनहोनी की आशंका, पीड़ित मां ने एसएसपी...

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता, अनहोनी की आशंका, पीड़ित मां ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की

-

  • दो महीने पहले आरटीओ के निकट दोस्तों से मिलने निकला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता,
  • पीड़ित मां को सता रही अनहोनी की आशंका।

शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र जाकिर कॉलोनी की रहने वाली एक मां अपने बेटे का फोटो लेकर एसएसपी ऑफिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाने पहुंच गई, पीड़ित ने रोते हुए एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बताया कि उसका बेटा 2 महीने पहले आरटीओ पर अपने दोस्तों से मिलने गया था तभी से लापता है। पीड़िता ने बताया कि वह मामले की शिकायत थाना पुलिस से कर के थक चुकी है। उसे बेटे के साथ अनहोनी की आशंका सता रही है। पीड़ित मां ने एसएसपी को शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है।

जाकिर कॉलोनी की रहने वाली इसरत पत्नी नफीस ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुचकर बताया कि उसका बेटा खुशाल करीब दो महीने पहले पड़ोस के रहने वाले छोटे और उसके जीजा तहरान से मिलने आरटीओ ऑफिस के पास गया था।

पीड़िता ने बताया कि तभी से उसका बेटा लापता है और वह बेटी की तलाश कर थक चुकी है। पीड़ित महिला का आरोप है कि मामले की शिकायत के बाद भी लोहिया नगर थाना पुलिस ने किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की, उसे अब अनहोनी की आशंका सता रही है।

पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की है। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने विविधता को जल्द न्याय का भरोसा दिया है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts