Homeउत्तर प्रदेशMeerutवीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का सम्मान

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। शुक्रवार को पश्चिम उत्तर प्रदेश सब एरिया की ओर से कारगिल विजय दिवस पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जीओसी मेजर जनरल भूदेव परिदा ने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों का सम्मान किया।

मेजर जनरल भूदेव परिदा ने कहा कि देश सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। उन्होंने कहा कि सेना पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के लिए हमेशा तत्पर है। पाइन सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि हरिओम पवार ने देशभक्ति से ओतप्रोत कविता सुनकर देशभक्ति का संदेश दिया।

इस अवसर पर जीओसी और सैन्य अधिकारियों ने उनका विशेष सम्मान किया। हालांकि कभी हरिओम पवार ने कहा कि उनकी कविता देशभक्ति के लिए है। सम्मान भी देश का है।

बड़ी संख्या में सैन्य अधिकारी, पूर्व सैन्य अधिकारी, वीर नारी और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इससे पूर्व पाइन वॉर मेमोरियल में सैन्य अधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts