Homeउत्तर प्रदेशMeerutMeerut News: कैंट बोर्ड आफिस के सामने गिरा पेड़, मची अफरातफरी

Meerut News: कैंट बोर्ड आफिस के सामने गिरा पेड़, मची अफरातफरी

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। सदर बाजार के रजबन बाजार में बुधवार सुबह करीब 5 बजे उस समय हडकंप मच गया, जब एक नीम का बड़ा पेड अचानक गिर गया। जिससे वहां की कई दुकाने क्षतिग्रस्त हो गई और काफी समय तक जाम के हालात बन गए।

पेड के गिरने की सूचना स्थानीय लोगों ने कैंटबोर्ड के अधिकारियों को दी। लोगों का आरोप है कि, दो घंटे बाद भी कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इस पेड़ को लेकर कई लोगों का आरोप है कि, बार स्थानीय निवासी कैंट बोर्ड में शिकायत कर चुके थे। लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।

गनीमत रही कि पेड सुबह के समय गिरा, अगर दिन में यह पेड़ गिरता तो बडा हादसा हो सकता था। क्योंकि इस रास्ते पर भारी आवागमन रहता है। यहां पर कई स्कूलों के आने जाने का भी रास्ता है। तो यदि पेड़ सुबह आठ बजे के बाद गिरता तो हादसा गंभीर हो सकता था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts