HomeCRIME NEWSMeerut News: बीच सड़क पर महिला की हत्या का प्रयास, बाइक सवार...

Meerut News: बीच सड़क पर महिला की हत्या का प्रयास, बाइक सवार युवकों ने धारदार हथियार से किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

-

शारदा रिपोर्टर मेरठ। बाइक सवार युवकों ने महिला और उसके बेटे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, बेटे को भी काफी चोंट आई है। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है।

दरअसल, पल्लवपुरम थानाक्षेत्र के ईशापुरम कालोनी की रहने वाली प्रियंका अपने बेटे के साथ रविवार सुबह बाइक पर पुरकाजी जा रही थी। जैसे ही महिला और उसका बेटा पल्लवपुरम क्षेत्र के दूल्हेडा रजवाहे पर पहुंचे तो इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। जिसमें प्रियंका और विनय बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, प्रियंका का कहना है कि बाइक सवार युवकों ने उस पर गोलियां भी चलाई। जिसमें वह बाल बाल बची।

 

 

इस मामले में पुलिस का कहना है रंजिश के चलते महिला की हत्या का प्रयास किया गया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts