Homeउत्तर प्रदेशMeerutअखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

-

  • बैठक में दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह पर भी हुई चर्चा।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। खानपुर में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हरीश चंद भाटी की अध्यक्षता में हुई। जिसका संचालन प्रवक्ता विनय प्रधान ने किया। बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया।

बैठक में विजय धामा को (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष युवा इकाई), प्रदीप पावटी को प्रदेश महासचिव, नवाब लखवाया को प्रदेश सचिव, रोहित डोयाला को मेरठ का जिलाध्यक्ष, सुमित प्रधान को जिला अध्यक्ष हापुड़ युवा इकाई, निर्दोष प्रधान को प्रदेश सचिव युवा इकाई, अमित प्रधान प्रदेश सचिव युवा इकाई मनोनीत किया गया।

इस मौके पर हरीश चंद भाटी ने कहा की अखिल भारतीय गुर्जर महासभा गुर्जर समाज की सबसे पुरानी और प्रतिष्ठित संस्था हैं। जिसका पंजीकृत राष्ट्रीय कार्यालय गुर्जर भवन कोटला दिल्ली में हैं। वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ यशवीर सिंह (पूर्व चेयरमैन खादी ग्रामोद्योग), कार्यकरी राष्ट्रीय अध्यक्ष हरीश चंद भाटी (पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश) हैं। और राष्ट्रीय महासचिव डॉ जिलेराम हैं। संस्था हिन्दुस्तान के सभी प्रदेशों मेंं सक्रिय हैं और समय-समय पर विभिन्न आयोजन कर समाज को जागरुक करने का कार्य 115 साल से निरंतर करती आ रही है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता विनय प्रधान ने बताया अगला आयोजन दिल्ली आयोजित हो रहा है। जिसमें एक जुलाई को समान समरोह का आयोजन होगा। जिसमें इस बार लोकसभा चुनाव जीतकर आए सभी गुर्जर सांसदों के साथ ही राज्यसभा सदस्यों और गुर्जर समाज से सिविल सर्विस परीक्षा में सफल रहे मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts