Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: आरटीओ ऑफिस के निकट रखे खोखे में लगी भीषण आग, मची...

मेरठ: आरटीओ ऑफिस के निकट रखे खोखे में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी

-

  • हाई टेंशन लाइन का तार गिरने से खोखों में भीषण आग !
  • चार खोखे और रेस्टोरेंट सहित मुर्गी और कबूतर जलकर राख।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र स्थित हापुड रोड पर आरटीओ ऑफिस के निकट रखें एक खोखे पर हाईटेंशन लाइन का तार टूट कर गिर गया। तार से निकली चिंगारी के चलते एक खोखे में भीषण आग लग गई, आग ने धीरे-धीरे अपना विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और एक के बाद एक खोखे को अपनी आगोश में लेती चली गई। जिसके कारण चार खोखे गत्ते का गोदाम सहित एक रेस्टोरेंट सहित खोखे में रखे पिंजरे में मौजूद मुर्गी और कबूतर जलकर राख हो गए। सूचना पाकर तीन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

 

 

हापुड रोड पर चमड़ा पैठ के रहने वाले साजिद पुत्र नईम का खोखा रखा हुआ है। साजिद ने खोखे में गत्ते का गोदाम बनाया हुआ है। शनिवार शाम को अचानक हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर साजिद के खोखे पर गिर गया। तार से निकली चिंगारी के कारण खोखे में भीषण आग लग गई। आग ने धीरे-धीरे विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और एक के बाद एक खोखे को अपनी चपेट में लेती गई। पास ही मौजूद आलिया नाम के रेस्टोरेंट को भी आग ने अपनी चपेट में ले लिया।

 

 

वही विकराल रूप से लगी आग से एक खोखे में रखें पिंजरे में बंद कबूतर और मुर्गी को अपनी चपेट में लेकर राख बना दिया। जिसके चलते लोगों में भगदड़ और कोहराम मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पाकर तीन दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटे के बाद आग पर काबू पा लिया। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि आग से लाखों रुपए का माल जलकर राख हो चुका है।

सीएफओ संतोष राय का कहना है कि अभी आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कुछ लोगों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से आग लगी है वहीं कुछ लोगों का कहना है कि खोखे में मौजूद बिजली के मीटर में स्पार्किंग से आग लगी है आग के कारण की जांच की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts