Lok Sabha Election Results 2024: आज देश को अगले 5 साल के लिए जनादेश मिल जाएगा। लोकसभा चुनाव 2024 और 2 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। मतों की गिनती 8 बजे से शुरू हो गई।
3:14 PM · Jun 4, 2024
विदिशा लोकसभा सीट | भाजपा नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 7,01,096 वोटों से आगे चल रहे हैं।
3:13 PM · Jun 4, 2024
भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में चित्रदुर्ग और राजस्थान में जयपुर सीट जीती।
भाजपा ने 3 सीटें जीतीं, 237 सीटों पर भाजपा आगे है।
2:57 PM · Jun 4, 2024
#LokSabhaElections2024
उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 1,04,809 वोटों से आगे चल रहे हैं।
2:56 PM · Jun 4, 2024
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 3,19,256 वोटों से आगे चल रहे हैं।
2:53 PM · Jun 4, 2024
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 79 सीटों पर, BJD 51 सीटों पर और कांग्रेस 15 सीटों पर आगे चल रही है।
2:31 PM · Jun 4, 2024
पंजाब: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से जीते। बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू को 1,75,993 वोटों से हराया।
2:00 PM · Jun 4, 2024
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, “हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता ने फिर एक बार विश्वास व्यक्त किया है। मैं हमीरपुर की जनता का आभारी हूं जिन्होंने 5वीं बार रिकॉर्ड मतों से फिर विजयी कराया है। मेरे अगले 5 वर्ष यहां के लिए फिर समर्पित होंगे। मुझे लगता है कि NDA 300 पार करके फिर एक बार सरकार बनाएगी।”
हमीरपुर से अनुराग ठाकुर 1,73,461 वोटों से आगे चल रहे हैं।
1:05 PM · Jun 4, 2024
केंद्रीय गृह मंत्री और गुजरात की गांधीनगर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अमित शाह 4,88,250 वोटों से आगे चल रहे हैं।
1:04 PM · Jun 4, 2024
उत्तर प्रदेश: रक्षा मंत्री और लखनऊ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार राजनाथ सिंह 17,420 सीटों से आगे चल रहे हैं।
12:58 PM · Jun 4, 2024
Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली
दिल्ली: चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार बीजेपी 7 की 7 सीटों पर आगे चल रही है। इसके मद्देनजर बीजेपी मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है।
12:57 PM · Jun 4, 2024
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीट पर और समाजवादी पार्टी 36 पर आगे चल रही है।
12:55 PM · Jun 4, 2024
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 71 सीटों पर, BJD 60 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।

12:50 PM · Jun 4, 2024
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय मंत्री और उधमपुर से भाजपा उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह उधमपुर लोकसभा सीट से 56,316 वोटों से आगे चल रहे हैं।
जम्मू-कश्मीर: पीडीपी प्रमुख और अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से उम्मीदवार महबूबा मुफ्ती पीछे चल रही हैं। (फाइल तस्वीर) इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार मियां अल्ताफ अहमद 1,84,726 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री और पश्चिम त्रिपुरा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बिप्लब कुमार देब 5,70,071 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की नगीना लोकसभा सीट से आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार चन्द्रशेखर आज़ाद 65,768 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: अमेठी लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। कांग्रेस उम्मीदवार केएल शर्मा 50,758 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर, BJD 56 सीटों पर और कांग्रेस 14 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, भाजपा 241 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर और समाजवादी पार्टी 34 पर आगे चल रही है।
देहरादून (उत्तराखंड): कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, “एग्जिट पोल के बिल्कुल विपरीत नतीजे आ रहे हैं, जहां NDA आगे भी दिख रहे तो वह बिल्कुल कम वोटों से आगे हैं। लोगों ने परिवर्तन के लिए वोट किया है। कहा जा रहा था कि 400 के पार का माहौल है लेकिन ये बात सच नहीं दिखाई दे रही है…”
हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने कहा, “भाजपा हिमाचल प्रदेश में चारों सीटों पर भारी बढ़त बनाए हुए हैं और फिर एक बार चारों लोकसभा सीटें भाजपा के पक्ष में दिख रही हैं…निश्चित तौर पर देश में NDA लीड कर रहा है और मुझे विश्वास है कि भाजपा-NDA तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी…देश को स्थिर और निरंतर सरकार चाहिए…”
केरल की वायनाड लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 2,22,424 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी 1,64,249 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: मैनपुरी लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव 79,734 वोटों से आगे चल रही हैं।
उत्तर प्रदेश: कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार अखिलेश यादव 64,511 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 244 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 93 सीट पर और समाजवादी पार्टी 32 आगे चल रही है।
उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री और वाराणसी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नरेंद्र मोदी 79,566 वोटों से आगे चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश: कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार करण भूषण सिंह 53,864 वोटों से आगे चल रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री और नागपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नितिन गडकरी 37,863 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 76 सीटों पर, BJD 56 सीटों पर और कांग्रेस 12 सीटों पर आगे चल रही है।
पश्चिम बंगाल: दिग्गज अभिनेता और आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 26,197 वोटों से आगे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 235 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 95 सीट पर और समाजवादी पार्टी 36 आगे चल रही है।
हेमा मालिनी ने राधा रमण मंदिर में पूजा-अर्चना की
मथुरा (यूपी): लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के दिन मथुरा लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी ने राधा रमण मंदिर में पूजा-अर्चना की।
गोरखपुर (यूपी): लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना पर गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने कहा, “पीएम मोदी और योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में हमारे द्वारा जो जनता की सेवा हुई, जनता उसका प्रसाद दे रही है। सभी लोगों का दिल से धन्यवाद अभी और आगे बढ़त होगी।”
रेवाड़ी, हरियाणा: कांग्रेस नेता और गुड़गांव (हरियाणा) लोकसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार राज बब्बर ने कहा, “मतगणना बहुत अच्छी चल रही है…शाम तक जनता का फैसला आ जाएगा…गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र की जनता आगे बढ़ रही है”
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 74 सीटों पर, BJD 51 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 71 सीटों पर, BJD 47 सीटों पर और कांग्रेस 13 सीटों पर आगे चल रही है।
हिमाचल प्रदेश: मंडी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा, “…यह मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी। मोदी जी का जो सबका साथ, सबका विकास का सपना है, मैं उसमें अपना योगदान दूंगी…”
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 238 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 237 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 97 सीट पर आगे चल रही है।
मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और विदिशा से बीजेपी उम्मीदवार शिवराज सिंह चौहान 1,88,350 वोटों से आगे चल रहे हैं।
हरियाणा के पूर्व सीएम और करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर 28,481 सीटों से आगे चल रहे हैं।
चांदनी चौक से कांग्रेस उम्मीदवार जेपी अग्रवाल 2926 वोट से आगे
ईस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार हर्ष मल्होत्रा 8032 वोट से आगे
नई दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार बांसुरी स्वराज 7556 वोट से आगे
नॉर्थ ईस्ट से बीजेपी उम्मीदवार मनोज तिवारी 34070 वोट से आगे
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया 34642 वोट से आगे
साउथ दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार राम वीर सिंह विधुरी 12917 वोट से आगे
वेस्ट दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार कमलजीत सहरावत 30087 वोट से आगे।
तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार राजीव चंद्रशेखर 4,948 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर पीछे चल रहे हैं।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 226 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 98 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा 56 सीटों पर, BJD 37 सीटों पर और कांग्रेस 7 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 223 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 100 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 223 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 96 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 213 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 88 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 212 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 84 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 217 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 81 सीट पर आगे चल रही है।
विधानसभा उपचुनाव | चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, 25 विधानसभा क्षेत्रों में से भाजपा 10 और कांग्रेस 4 पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 216 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 78 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 209 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 200 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 80 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 194 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 76 सीट पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 187 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 70 सीट पर और AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 31 सीटों पर बढ़त बनाई है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 174 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 72 सीट पर और AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 36 सीटों पर बढ़त बनाई है।
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 168 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 65 सीट पर और AAP 3 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 33 सीटों पर बढ़त बनाई है।
Lok Sabha Election Results 2024 : चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 143 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 53 सीट पर और AAP 4 सीटों पर आगे चल रही है। समाजवादी पार्टी ने भी 27 सीटों पर बढ़त बनाई है।
09:10 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : शुरुआती रुझानों में INDIA को दोहरा शतक
शुरुआती रुझानों में INDIA गठबंधन का दोहरा शतक, गठबंधन 220 सीटों पर आगे है। जबकि NDA 265 सीटों पर आगे चल रहा है।
09:07 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024
चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी 75 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस 25 सीटों पर, जबकि सपा 8 सीटों पर आगे चल रही है। आप को 5 सीटों पर बढ़त है।
09:02 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : रुझानों में NDA को बहुमत
शुरुआती रुझानों में NDA को बहुमत, इंडिया गठबंधन 182 सीटों पर आगे।
08:59 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : नागपुर से गडकरी आगे
बारामती से सुनेत्रा पवार आगे
नागपुर से नितिन गडकरी आगे
08:55 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : कोटा से बीजेपी के लिए बुरी खबर
राजस्थान के कोटा से लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पहले रुझान में पीछे चल रहे है. इस सीट से कांग्रेस के प्रह्लाद गुंजल आगे चल रहे हैं.
कांग्रेस – 5523
बीजेपी – 3083
08:52 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : NDA 250 सीटों पर आगे
NDA 255 सीटों पर आगे, INDIA गठबंधन 163 सीटों पर आगे
08:50 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024
चुनाव आयोग के मुताबिक अब तक के रुझानों के मुताबिक 50 सीटों में से 30 पर बीजेपी आगे, 10 पर कांग्रेस आगे।
08:50 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Telangana Results 2024 : तेलंगाना 5 सीटों पर आगे
तेलंगाना में बीजेपी 5 सीटों पर आगे चल रही है.
बीजेपी करीमनगर, मलकाजगिरी, सिकंदराबाद, आदिलाबाद और निजामाबाद में आगे
कांग्रेस 3 सीटों पर आगे
AIMIM हैदराबाद सीट से आगे
08:48 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : शुरुआती रुझानों में कौन कितनी सीटों पर आगे
NDA गठबंधन- 244
INDIA गठबंधन- 145
08:46 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024: कमलनाथ और अशोक गहलोत के बेटे पीछे
MP के पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा सीट से पीछे चल रहे हैं
अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर सीट से पीछे चल रहे हैं।
08:43 AM (IST) • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : रुझानों में कौन आगे कौन पीछे?
कैराना से बीजेपी के प्रदीप चौधरी आगे, इकरा हसन पीछे.
जालंधर से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे
दिल्ली से बीजेपी के मनोज तिवारी आगे चल रहे हैं
उत्तराखंड की तीन सीटों पर बीजेपी आगे
पंजाब में आम आदमी पार्टी 5 सीटों पर आगे
एमपी की सभी सीटों पर बीजेपी आगे
08:38 AM • 04 Jun 2024
Lok Sabha Election Results 2024 : पश्चिम बंगाल की 17 सीटों पर बीजेपी आगे
शुरुआती रुझानों में बंगाल की 17 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है।