HomeDelhi Newsदिल्ली से आगरा तक दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो

दिल्ली से आगरा तक दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो

-

– 90 मिनट में पूरा करेगी सफर, जुलाई में होगा ट्रायल


दिल्ली। नई दिल्ली से आगरा के बीच वंदे भारत मेट्रो ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इसका ट्रायल जुलाई में संभावित है। रेलवे लोकल ट्रेन की तर्ज पर इसको चलाने की तैयारी कर रहा है। नई ट्रेनें चलने से आसपास के जिलों के यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
वंदे भारत मेट्रो में 16 कोच होंगे और गति करीब 160 किमी प्रतिघंटा होगी। इस ट्रेन से दिल्ली से आगरा की दूरी करीब डेढ़ घंटे में तय हो जाएगी। जुलाई में इसका ट्रायल होने की संभावना है। अभी आगरा से दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होकर गुजरती हैं। इसमें दो से 4 घंटे का समय लगता है।

संभावना जताई जा रही है कि वंदे भारत मेट्रो इंटरसिटी की जगह चलाई जाएगी। इसी के लिए पलवल से वृंदावन तक वंदे भारत ट्रेन में सुरक्षा कवच प्रणाली का परीक्षण भी किया था। ये सफल भी रहा था। नई ट्रेन चलने से रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी सुविधा हो जाएगी। इससे यात्री डेढ़ घंटे में दिल्ली और आगरा के बीच सफर कर सकेंगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts