Homeउत्तर प्रदेशMeerutविपिन मनोठिया हुए भाजपा में शामिल

विपिन मनोठिया हुए भाजपा में शामिल

-


शारदा रिपोर्टर मेरठ। लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पाटीर्द को बड़ा झटका लगा है। महापौर का चुनाव लड़ने वाली सपा नेत्री दीपू मनोठिया और उनके पति विपिन मनोठिाया ने सपा का दामन छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विपिन मनोठिया, उनकी पत्नी दीपू मनोठिाया के साथ ही विपिन ने करीब एक दर्जन से ज्यादा अपने समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया।
सपा में एससी-एसटी प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष रहे विपिन मनोठिाया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़ी है।

वहीं दूसरी ओर विपिन के आने से जहां भाजपा को लाभ मिला है, वहीं सपा को नुकसान हुआ है। क्योंकि वाल्मीकि समाज में विपिन मनोठिया की खासी पकड़ मानी जाती है। ऐसे में भाजपा के वोट बैंक में अब तक होते रहे बंटवारे को विपिन मनोठिया निश्चित रूप से रोकने का काम करेंगे। उनके आने से सूरजकुंड क्षेत्र में भी भाजपा की पकड़ पहले से और ज्यादा मजबूत हो गई है। यहां के क्षेत्र में अब समाजवादी पार्टी को चुनाव में काफी संघर्ष करना पड़ सकता है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts