Saturday, July 12, 2025
Homeउत्तर प्रदेशMeerutमेरठ: कसेरूखेड़ा में मकान में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

मेरठ: कसेरूखेड़ा में मकान में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

  • रिहायशी इलाके में आया तेंदुआ,
  • तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुटी वन विभाग और स्थानीय पुलिस।

शारदा रिपोर्टर

Leopard entered the house in Kaserukheda: मेरठ के रिहायशी इलाके में एक मकान में तेंदुआ आने से हड़कंप मच गया। वही सूचना पर पहुंची वन विभाग और स्थानीय पुलिस तेंदुए को रेस्क्यू करने में जुट गई है।

 

– कसेरू खेड़ा में तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाया गया जाल

बताया गया कि कई दिन से मेरठ छावनी में तेंदुआ देखा जा रहा था। वही दहशत से हड़कम्प का माहौल है। कसेरू खेड़ा भगत लाइन के सामने रिहायशी इलाके में एक मकान की छत पर आया तेंदुआ। इस दौरान लोगो की भारी भीड़ लगी।

 

– तेंदुए को पकड़ने के लिए लाया गया पिंजरा।

 

जानकारी के अनुसार निरंजन पुत्र ओम प्रकाश निवासी कसेरूखेड़ा के मकान में कार के पीछे तेंदुआ दुबका हुआ है। मकान में तंदुआ है उसमे पूरा परिवार फसा है। ललित किरायेदार है जो घर में बंद है उसके बच्चे मंकू बेटा, वीरा बेटी, पत्नी अंजू घर में ही बंद है।

वन विभाग समेत लालकुर्ती पुलिस और सीओ कैंट मौके पर मौजूद है। वही डीएफओ राजेश कुमार, एसडीओ वन विभाग अंशु चावला मौके पर पहुंचे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Recent Comments