spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Wednesday, February 4, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homepolitics newsभाजपा जो कहती है वह करती है : राजनाथ सिंह

भाजपा जो कहती है वह करती है : राजनाथ सिंह

-

  • सहारनपुर में रक्षामंत्री ने ठाकुरों के साथ ही सर्वसमाज को साधा

सहारनपुर। राजपूत समाज सहित सर्व समाज को साधने आज केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के कस्बा बेहट पहुंचे, और जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। हमारी कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहारनपुर के बेहट रोड स्थित पानसर के किसान विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए मंच पर पहुंचे। भाजपा नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। रक्षा मंत्री ने हाथ उठा कर उपस्थित जनसमूह को अभिवादन किया। इस दौरान पंडाल ठाकुर राजनाथ सिंह जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।

राजनाथ सिंह ने कहा हमने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन हमें संसद में बहुमत मिल जाएगा। हम जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त देंगे। हमने अनुच्छेद 370 को चुटकी बजा कर समाप्त कर दिया। राजनाथ सिंह ने कहा कि चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का अकेला देश है। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ने रुस युक्रेन युद्व के दौरान युक्रेन में फंसे हमारे 22,500 बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। पीएम मोदी ने रुस, युक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढे चार घंटे के लिए युद्व रुकवाया। यह भारत की ताकत है।

2014 में हमें जनादेश मिला और 2019 में जनता ने और बढ़-चढ़कर आशीर्वाद दिया। जनता की इच्छा के अनुरुप भारत के मस्तक को विश्व में ऊंचा करने का काम को मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है। पहली बार हमारे देश के वैज्ञानिकों ने करिश्माई काम किया है। अभी तक रुस और अमेरिका के बारे में आप सुनते थे। भारत के बारे में लोग कहते थे गरीबों का देश है कंगालों को देश है। आज से कुछ वर्ष पहले तक यह धारणा भारत के बारे में थी लेकिन अब भारत के वैज्ञानिक धरती पर ही नहीं चंद्रमा पर भी लैंडिंग करने में कामयाब हो गए हैं। आज यह भारत की हैसियत है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा और कांग्रेस अफवाह फैला रही कि राजपूत नाराज हैं, हम सबको मना लेंगे। 2024 के चुनाव के बाद सपा समाप्त हो जाएगी और कांग्रेस के बारे में लोग पूछेंगे कौन कांग्रेस? राजनाथ सिंह ने कहा कि संसद में बहुमत मिलते ही हमने चुटकी बजा कर तीन तलाक की प्रथा को खत्म कर दिया। हम लोग जात पंथ-मजहब की नहीं इंसाफ और इंसानियत की राजनीति करते हैं। हमने वादा किया था जिस दिन बहुमत मिल जाएगा। हम अयोध्या की धरती पर भगवान राम का भव्य मंदिर बनाएंगे। हमने वह कर दिखाया है। 2014, 2019 और 2022 में भी अफवाह फैलाई थी। कभी पिछड़ों को तो कभी ब्राह्मणों को नाराज बताया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts