Homeउत्तर प्रदेशMeerutपुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पुलिस ने पकड़ी अवैध तमंचा फैक्ट्री, भारी मात्रा में हथियार बरामद

-

  • भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे बरामद,
  • हथियार बनाने के उपकरण भी बरामद।

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। इंचौली व लावड़ पुलिस ने बुधवार देर रात खरदौनी गांव में छापा मारकर एक अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ी है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में बने व अधबने तमंचे, हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए हैं।

लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही अवैध हथियारों की सप्लाई में तेजी आई है। जिले में पुलिस कई तमंचा फैक्ट्री पकड़ चुकी है। बुधवार देर रात इंचौली पुलिस को खरदौनी गांव में अवैध तमंचा फैक्ट्री चलने की सूचना मिली, जिस पर इंचौली व लावड़ पुलिस ने गांव में छापा मारा। पुलिस ने अवैध तमंचा फैक्ट्री पकड़ मौके से बने हुए अधबने तमंचे, उपकरण आदि बरामद किया। पुलिस बरामद सामान को कब्जे में लेकर इंचौली ले आई।

बताया गया है कि गांव निवासी वसीम नाम का व्यक्ति खराद के काम की आड़ में अवैध तमंचा फैक्ट्री चला रहा था। इस कार्य में वसीम ने अपने साथ भाई कासिम, फरमान और फुरकान को भी लगा लिया था। पुलिस ने मौके से कासिम और फरमान को पकड़ लिया। जबकि, वसीम और फुरकान फरार है। पुलिस दोनों से पूछताछ करने में जुटी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

4,000,000FansLike
100,000SubscribersSubscribe

Latest posts