Homeउत्तर प्रदेशMeerutरंग बरसे: महिलाओं ने खेली फूलों की होली, खूब मचाया धमाल

रंग बरसे: महिलाओं ने खेली फूलों की होली, खूब मचाया धमाल

-

  • रायल इलीट क्लब की महिलाओं ने खेली फूलों की होली

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। रायल इलीट क्लब की महिलाओं ने होली के त्यौहार को शानदार ढंग से मनाया। फूलों की होली खेली और स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लिया साथ ही नृत्य कर खूब धमाल मचाया।

 

रंग बरसे: महिलाओं ने खेली फूलों की होली, खूब मचाया धमाल | Video| ShardaExpress

 

होटल 22बी में रायल इलीट क्लब की महिलाओं ने होली मनाने के लिये रंग बरसे कार्यक्रम का आयोजन किया। क्लब की संस्थापक सदस्य प्राची जैन ने बताया कि उनका क्लब सामाजिक सरोकारों को बखूबी निभाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में क्लब की सभी सदस्याएं रंग बिरंगे परिधानों में एकत्र हुई और जमकर फूलों की होली खेली।

रंग बिरसे में महिलाओं ने गुलाल से भरी पिचकारियों के साथ नृत्य किया। अधिकांश महिलाओं ने गुलाब की पंखुड़ियों को एक दूसरे पर फेंक कर होली का आनंद लिया। महिलाओं के उत्साह को देखकर ऐसा लग रहा था साक्षात वृंदावन मेरठ में चलकर आ गया हो। कार्यक्रम में महिलाओं ने अपने पसंदीदा होली के रंगों पर ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया। कुछ महिलाएं सेल्फी लेने में व्यस्त रहीं। स्वादिष्ट पकवानों के स्टाल पर भी महिलाएं व्यस्त रहीं।

रंग बरसे को लेकर महिलाओं का कहना था कि इस तरह के आयोजन समाज में एकता को बढ़ावा देते हैं और महिलाआें के बीच आपसी समझदारी और सामंजस्य को मजबूती देते हैं।

कार्यक्रम के आयोजन में प्राची जैन, वैशाली जैन, हनी अग्रवाल, शिल्पी बिंदल, शिल्पी रस्तोगी आदि का विशेष योगदान रहा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts