Homeउत्तर प्रदेशMeerutससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप, महिला पहुंची एसएसपी ऑफिस,...

ससुराल वालों पर पति की हत्या का आरोप, महिला पहुंची एसएसपी ऑफिस, मांगा न्याय

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। ससुराल वालों पर पति को दवा की हेवी डोज देकर मारने का आरोप लगाते हुए महिला ने एसएसपी से मिलकर कार्यवाही की मांग की है।

एसएसपी को दिये गए प्रार्थनापत्र में निशु शर्मा ने बताया कि उसका विवाह पंकज कौशिक पुत्र संहसरपाल निवासी ग्राम मवी थाना के साथ हुआ था। जिसमे विवाह में लगभग 15 लाख रुपये लगाये थे। बताया कि पति साथ रहना चाहता था लेकिन ससुराल वाले दहेज के लिये उसको उकसाते थे। पति पंकज कौशिक एडवोकेट कॉफी बीमार चल रहे थे उनको धीरज ने हेवीडोज दे दी जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। थाना जानी पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा। जब जाकर न्यायालय ने संहसरपाल पुत्र स्वर्गीय शिवकुमार, जयवती पत्नी संहसरपाल, धीरज पुत्र संहसरपाल और अनुराधा पत्नी धीरज के विरूद्ध मुकदमा लिखा गया था लेकिन पुलिस कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। अब ससुराल वाले धमकी दे रहे है। या तो मुकदमा वापिस ले ले वरना जान से मार देगे।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts