HomeTrendingGaganyaan Mission: अंतरिक्ष में जाएंगे भारत के ये चार एस्ट्रोनॉट

Gaganyaan Mission: अंतरिक्ष में जाएंगे भारत के ये चार एस्ट्रोनॉट

-

  •  PM मोदी ने किया नामों का ऐलान

Gaganyaan Mission: भारत चांद और सूरज के बाद एक बार फिर अंतरिक्ष में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार है। भारत का पहला मानव अंतरिक्ष मिशन जल्द लॉन्च होने वाला है।

इसरो के गगनयान मिशन के लिए चार एस्ट्रोनॉट के नाम सामने आ गए हैं जो अंतरिक्ष में जाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने इनके नामों का ऐलान कर दिया है। इससे पहले उन्होंने गगनयान मिशन की प्रगति की समीक्षा की और नामित अंतरिक्ष यात्रियों से मिलकर शुभकामनाएं दीं।

 

 

पीएम मोदी ने जिन नामों का ऐलान किया उनमें फायटर पायलट प्रशांत बालकृष्णन नायर, अंगद प्रताप, अजीत कृष्णन और शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। इनमें प्रशांत केरल के पलक्कड़ के नेनमारा के मूल निवासी हैं, जो वायु सेना ग्रुप कैप्टन के रूप में कार्यरत हैं।

ये चारों एस्ट्रोनॉट भारत में हर तरह के फाइटर जेट्स उड़ा चुके हैं। इसलिए फाइटर जेट्स की कमी और खासियत जानते हैं। इन सभी की ट्रेनिंग रूस में हुई है। अभी ये सब बेंगलुरु के एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग फैसिलिटी में रहकर ट्रेनिंग ले रहे हैं।

सेलेक्शन इंस्टीट्यूट ऑफ एयरोस्पेस मेडिसिन (IAM) ने गगनयान मिशन के लिए एस्ट्रोनॉट चुनने के लिए ट्रायल लिया था। इसमें देशभर से सैकड़ों पायलट पास हुए थे. इनमें से टॉप 12 का चयन किया गया। कई राउंड के बाद सेलेक्शन का प्रोसेस फाइनल हुआ और वायुसेना के चार पायलटों को इस मिशन के लिए चुना गया।

इसरो ने इन चारों पायलट को आगे की ट्रेनिंग के लिए रूस भेजा था। लेकिन कोरोना की वजह से ट्रेनिंग लेट हो गई। यह 2021 में जाकर पूरी हुई। रूस में इन पायलटों ने कई तरह की ट्रेनिंग ली है। ट्रेनिंग के दौरान पायलट लगातार उड़ान भी भरते रहे और अपने फिटनेस पर ध्यान भी दे रहे हैं। खास बात ये है कि इन चारों को गगनयान मिशन के लिए नहीं भेजा जाएगा बल्कि फाइनल उड़ान पर सिर्फ 2 या 3 पायलट ही मिशन के लिए चुने जाएंगे। बेंगलुरु स्थित इसरो के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर (HSFC) में कई तरह के सिमुलेटर्स लगाए जा रहे हैं। इन्हीं पर इनकी प्रैक्टिस हो रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts