Homeउत्तर प्रदेशMeerutअनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त

अनियंत्रित कार डिवाइडर पर चढ़ी, बिजली का खंबा क्षतिग्रस्त

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। मवाना रोड पर एक तेज रफ्तार फॉरच्यूनर कार सवार ने जमकर आतंक मचाया। मध्यरात्रि चालक ने तेज रफ्तार से कार दौड़ा दी जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर साकेत चौराहे के पास डिवाइडर पर जा चढ़ी। कार की टक्कर से डिवाइडर पर लग बिजली का खंभा भी टूट गया।

मिली जानकारी के अनुसार एक फॉरच्यूनर कार बीती मध्य रात्रि करीब एक बजे गंगानगर की ओर से आ रही थी। बताया जा रहा है कार चालक ने फॉरच्यूनर को बेहद तेज रफ्तार से दौड़ाया हुआ था जिससे कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर जा चढ़ी। कार ने डिवाइडर पर लगे बिजली के पोल तोड़ दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। कार सवार युवक नशे में धुत बताया गया।

कार के एयरबैग खुलने के कारण उसकी जान बच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और कार को क्रेन की मदद से सड़क से हटाया गया। देररात कार को सिविल लाइन थाने पहुंचाया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार राहुल सिंह के नाम पर रजिस्टर्ड बताई जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts