Homeउत्तर प्रदेशMeerutहादसे में घायल को चालक ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

हादसे में घायल को चालक ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। चालक द्वारा कार बैक करते समय युवक पर जा चढ़ी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए कार चालक ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना परतापुर थाना क्षेत्र में पूठा रोड की है। यहां नशे में कार चालक आकाश ने अपने ही दोस्त को उस समय कार से कुचल दिया जब वह कार बैक कर रहा था। चालक ने घायल को उपचार के लिए परतापुर बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान युवक जसवीर पुत्र सोनवीर 22 ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है पूठखास निवासी जसवीर अपने दोस्त आकाश के साथ शादी समारोह से घर लौट रहे थे। वह पूठा रोड पर पहुंचे तो गाड़ी साइड, मे रोक कर लघुशंका करने लगे। शराब के न नशे में धुत चालक कार को बैक करने लगा। कार के पीछे मौजूद 22 वर्षीय जसवीर पुत्र सोनवीर इसकी चपेट में आकर घायल हो गए। कार चालक आकाश तुरंत जसवीर को लेकर सुभारती अस्पताल पहुंचा। उपचार के दौरान जसवीर की मौत हो गई। जसवीर के परिजनों ने कार चालक को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस का कहना है छानबीन की जा रही है। आरोपी चालक को पकड़ लिया है। शव को पोस्टमार्टम को मेडिकल भेजा गया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts