Homeउत्तर प्रदेशHAPURहापुड़ में हुआ प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत

हापुड़ में हुआ प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत

-


हापुड़। कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहुंचने के लिए सुबह दिल्ली से रवाना हुईं। इस दौरान जनपद हापुड़ में विभिन्न जगहों पर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

ग्राम अठसैनी में शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल अपने साथियों सहित कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए पहुंचे और अपनी नेता का फूल माला पहनाकर स्वागत किया और मुरादाबाद में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अपने नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में प्रतिभाग लेने के लिए रवाना हुए।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को पूरे उत्तर प्रदेश में लोगो का भारी समर्थन मिल रहा है।

स्वागत करने वाले में पूर्व प्रदेश सचिव डा शोएब , पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी मानवी सिंह, अरुण वर्मा ऊर्फ राजा भैया, अमित सैनी , गौरव गर्ग, जितेंद्र गर्ग, अंकुर अग्रवाल, जोगिंदर तोमर, रविंद्र गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष डॉक्टर जकरिया मनसबी, विक्की शर्मा, भरत लाल शर्मा, सुबोध शास्त्री, आईसी शर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts