Homeउत्तर प्रदेशBaghpatदो बच्चों की हत्या, मां और उसके करीबी पर जताया शक

दो बच्चों की हत्या, मां और उसके करीबी पर जताया शक

-

सोनीपत निवासी बच्चों के शव बागपत में मिले


बागपत। हरियाणा के सोनीपत के आदर्श नगर रहने वाले दो भाइयों के शव बागपत के बाघु और नौराजपुर गांव के बीच गन्ने के खेत में मिले हैं। उनकी मां पर बेटों की हत्या कराये जाने का आरोप लग रहा है। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। फिलहाल मां पर एक अन्य शख्स के साथ मिलकर हत्या किए जाने का संदेह जताया जा रहा है।

आदर्श नगर की महिला ने एक दिन पहले अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और सात वर्षीय बेटे यश के अपहरण का मुकदमा सिविल लाइन थाना में दर्ज कराया था। पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो दोनों की हत्या किए जाने का पता लगा। बताया जा रहा है कि पुलिस रात को मामले में महिला के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो उसने भागने के लिए छत से छलांग लगा दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रूबी ने 22 फरवरी को पुलिस को बताया था कि उसका पति से सात साल पहले तलाक हो चुका है। वह अपने 10 वर्षीय बेटे वंश और सात वर्षीय बेटे यश के साथ रहती है। 21 फरवरी को वह दोनों बेटों को मशद मोहल्ला स्थित स्कूल में छोड़कर काम पर चली गई थी। शाम को घर आई तो दोनों बेटे नहीं मिले। स्कूल में पता करने पर जानकारी मिली कि दोनों बच्चे स्कूल से घर जा चुके हैं। उसने शक जताया था कि उनके बच्चों का किसी ने अपहरण कर लिया है।

जिस पर पुलिस ने 22 फरवरी को अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। बताया जा रहा है कि पुलिस ने शक के आधार पर महिला से पूछताछ की तो उसने बागपत के पास बच्चों को मारने व जंगल में फेंकने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने देर रात बच्चों के शव बरामद कर लिए है।

सोनीपत व बागपत पुलिस मामले में जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि रात को पुलिस मामले में रूबी के परिचित युवक से पूछताछ करने गई तो वह छत से कूदकर भागने का प्रयास करने लगा। कूदने के प्रयास में उसके पैर में गंभीर चोट आई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया गया कि परिवार मूलरूप से मुजफ्फरनगर जिले के बुढ़ाना के कुरावा गांव का रहने वाला है। पिछले 20 सालों से सोनीपत में रहते थे। चार साल पहले कोर्ट से तलाक हो गया था। जिसके बाद बच्चों को पत्नी को सौंप दिया गया था। सिविल लाइन थाने में 21 को अपहरण की शिकायत दी थी। जिसके बाद सोनीपत पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी निशानदेही पर शव बरामद किए गए।

वहीं, बागपत के एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सोनीपत पुलिस ने उनकी मां से पूछताछ की तो उसने बच्चों की हत्या करके गन्ने के खेत में फेंकने की बात बताई। जिसके बाद सोनीपत पुलिस रात में करीब तीन बजे यहां पहुंची और बच्चों के शव बरामद कर लिए हैं। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts