HomeCRIME NEWSघर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े, मकान कब्जाने की दी धमकी

घर में घुसकर महिला के कपड़े फाड़े, मकान कब्जाने की दी धमकी

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। दबंगों ने एक महिला के साथ घर में घुसकर अश्लीलता करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिये। विरोध करने पर महिला और उसके पिता के साथ मारपीट की गई। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर मदद की गुहार लगाई है।

शुक्रवार को लोहियानगर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली महिला एसएसपी कार्यालय पहुंची। महिला ने कप्तान से शिकायत करते हुए लिसाड़ीगेट क्षेत्र के ही रहने वाले आकिल, आदिल पुत्र नसीर, रिहान पुत्र रहीस, अजीम पुत्र अकरम, कैफ पुत्र शरीफ पर घर में घुसकर अश्लीलता करने का आरोप लगाया।

पीड़िता का कहना है कि सभी आरोपियों ने उसे घर से बाहर करने के साथ मकान कब्जाने की धमकी दी है। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके कपड़े फाड़ दिये और पीड़िता के पिता के ही सामने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने एसएसपी से मदद की गुहार लगाई है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts