Homeउत्तर प्रदेशSaharanpurवाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

-


देवबंद। देवबंद-बरला मार्ग पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

नागल थानाक्षेत्र के बसेड़ा गांव निवासी अवनीश (30) पुत्र अनिल कुमार मंगलवार की देर शाम बाइक पर देवबंद-बरला मार्ग से लौट रहा था। जब वह सांपला बक्काल गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आए किसी वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को जानकारी दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, जानकारी मिलने पर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। जिनका रो-रोकर बुरा हाल था।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts