एक करोड़ के लेनदेन के विवाद में डीलर का अपहरण

Share post:

Date:


मेरठ। एक करोड़ के लेनदेन के विवाद में कुछ लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर का सरेशाम बेगमपुल से अपहरण कर लिया। आरोपियों ने प्रॉपर्टी डीलर को फॉरच्यूनर कार में डाला और बुढ़ाना की ओर फरार हो गए। देर रात आरोपी प्रॉपर्टी डीलर को पूठ नहर पुल के पास छोड़ गए।

रोहटा रोड स्थित सूर्या सिटी कॉलोनी निवासी कुलदीप शर्मा सेना से रिटायर्ड हैं। वर्तमान में वे प्रॉपर्टी डीलर है। कुलदीप का रमन चौधरी और आदित्य चौधरी से एक करोड़ की रकम का लेनदेन का विवाद चल रहा है। कुलदीप को सोमवार शाम को रमन और आदित्य ने कॉल कर बेगमपुल पर बुलाया था। शाम करीब 6.30 बजे कुलदीप अपने साथी मोहन निवासी बाड़म के साथ कार से बेगमपुल पहुंचे जहां कुलदीप आरोपियों की फॉरच्यूनर कार में जाकर बैठ गए। इसके बाद दोनों आरोपियों ने कुलदीप का अपहरण कर लिया। इस मामले में तहरीर दी गई है। वहीं, कुलदीप के भाई अमरजीत ने आरोप लगाया कि भाजपा का एक पार्षद भी आरोपियों के साथ है।

प्रकरण संज्ञान में लाया गया है। पुलिस छानबीन में लगी है। पता किया जा रहा है कि घटना कहां हुई और क्या मामला है-आयुष विक्रम सिंह, एसपी सिटी मेरठ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular

More like this
Related

सस्ता घर खरीदने का मौका, मात्र 8 लाख रुपए में मिलेंगे फ्लैट

आवास एवं विकास परिषद द्वारा जागृति विहार एक्सटेंशन...

मेरठ: नगर निगम संपत्ति अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ ही...

वीआईपी वार्ड तक सिमटा स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान !

नगर निगम की लापरवाही के चलते शहर के...