Homeउत्तर प्रदेशMeerutमनिंदरपाल बने विकसित भारत के पहले ब्रांड एंबेसडर

मनिंदरपाल बने विकसित भारत के पहले ब्रांड एंबेसडर

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। नमो एप पर 100 दिनों के चैलेंज में कॉपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह के पहले ब्रांड एंबेसडर बनने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है।

12 से 16 फरवरी के बीच मनिंदरपाल सिंह ने एक लाख 41 हजार से अधिक ब्रांड एंबेसडर बनवाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नमो एप पर 100 दिनों के चैलेंज में मनिंदरपाल सिंह विकसित भारत के मनिंदर पहले ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। प्रधानमंत्री ने उनके पहले एंबेसडर बनने पर अपने आॅफिशियल एक्स अकाउंट से इसकी घोषणा करते हुए फोटो भी शेयर किया है।

 

खबर फटाफट : 20 Feb 2024 News Bulletin | Video || SHARDA EXPRESS

 

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन रहे मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि मेरे जैसे कार्यकर्ता को प्रधानमंत्री ने इतना सम्मान दिया, उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं। इस अभियान में प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को नमो एप से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के तहत सांसद विधायक से लेकर प्रदेश, जिला और मंडल स्तर तक के कार्यकतार्ओं को एंबेसडर बनाने हैं। सांसद 30 हजार, विधायक 15 हजार, प्रदेश पदाधिकारियों को 10 हजार, जिला पदाधिकारी को 5 हजार तथा मंडल पदाधिकारी को एक-एक हजार विकसित भारत एंबेसडर बनाने का लक्ष्य दिया गया है। सर्वाधिक अंक वालों को पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने का भी मौका मिलेगा।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts