Homeउत्तर प्रदेशMeerutभाजपा ने चलाया बस्ती संपर्क- संवाद अभियान

भाजपा ने चलाया बस्ती संपर्क- संवाद अभियान

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता ने भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी अधिवक्ता अजय दीवान के नेतृत्व में दलित बस्तियों में सम्पर्क एवं संवाद अभियान चलाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

अजय ने बताया की अनुसूचित जाति के मतदाताओं के साथ भाजपा के संपर्क को और ज्यादा मजबूत बनाने की कवायद के तहत भाजपा कार्यकर्ता देशभर में अनुसूचित जाति के 75 हजार बस्तियों और 7,500 हॉस्टल्स में जाकर संपर्क व संवाद कर रहे है। इस संपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ता लोगों को मोदी सरकार की उपलब्धियों और कार्यक्रमों को खासतौर से उनके लिए उपयोगी कार्यक्रमों और योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है ताकि वो विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक फायदा उठा सके।

आंकड़े बताते हुए उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लगभग 30 प्रतिशत, जल जीवन मिशन में लगभग 32 प्रतिशत, पीएम आवास योजना में लगभग 34 प्रतिशत लाभ अनुसूचित जाति को मिला है। इसी तरह आयुष्मान भारत योजना का भी सबसे अधिक फायदा गरीबों, दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को ही मिला है। आज लाभार्थियों तक पूरी सहायता बिना किसी बिचौलिए के सीधे उनके बैंक एकाउंट में पहुंचता है, वरना कांग्रेस के जमाने में तो केंद्र से एक रुपया भेजने पर जनता तक केवल 14 पैसे ही पहुँच पाते थे। ये परिवर्तन जो आया है, यह जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय सदस्य कंचनराज, अंकित, विनोदराज, अमित , प्रिंस आदि मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts