Homeउत्तर प्रदेशBaghpatबागपत के गांव में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

बागपत के गांव में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

-

– राहगीर ने बनाया वीडियो, लोगों में खौफ


बागपत। साकरोद गांव के जंगल में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण और स्थानीय लोगों में हड़कंप बचा हुआ है। तेंदुए का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें तेंदुआ चहलकदमी करता दिख रहा है। यमुना पुश्तें से गुजर रहे लोगों ने इसका एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी वायरल वीडियो के आधार पर तेंदुए की तलाश में जुटे हैं।

पूरा मामला बागपत के सांकरोद गांव के यमुना खादर क्षेत्र का है। ग्रामीण डर की वजह से अपने खेतों में भी काम करने नहीं जा रहे हैं। अगर जाते भी हैं तो 8 से 10 लोग एक ग्रुप बनाकर जंगल में काम करते हैं। यमुना के पास से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए भी तेंदुआ खतरा बना हुआ है।

यमुना पुश्ते से गुजर रहे वाहन चालकों ने तेंदुए का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल वीडियो में यमुना खादर क्षेत्र में तेंदुआ चहलकदमी करता नजर आ रहा है। पहले भी कई बार तेंदुए के वीडियो इसी तरह से वायरल हुए हैं, लेकिन वन विभाग की पकड़ से तेंदुआ काफी दूर नजर आ रहा है। फिलहाल स्थानीय लोगों और ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों से जल्द तेंदुए को पकड़वाये जाने की मांग की है।

वन विभाग की यमुना खादर क्षेत्र में लगातार तेंदुए की तलाश में जुटी है। हालांकि वन विभाग के अधिकारियों के तरफ से यमुना खादर क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है लेकिन वीडियो के आधार पर जंगल में लगातार वन विभाग की टीम तेंदुए की तलाश कर रही है वही वीडियो वायरल होने से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts