Homeउत्तर प्रदेशBaghpatसेंट एंजेल्स स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस में किया...

सेंट एंजेल्स स्कूल के 5 विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेंस में किया क्वालीफाई

-


बागपत। सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली 5 छात्र-छात्राओं आकृति यादव, अन्य गर्ग, निक्स मणी, आर्यन ढाका, आयुषी जैन ने देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा आईआईटी जेईई मेंन्स क्वालीफाई करके स्कूल व जनपद का नाम रोशन किया।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आईआईटी जेईई मेंन्स प्रवेश परीक्षा 24 जनवरी से 1 फरवरी को आयोजित की गई थी। जिसमें देश के लगभग 12 लाख छात्र-छात्राओं ने प्रतिभा किया। इस परीक्षा का परिणाम 13 फरवरी को घोषित किया गया जिसमें स्कूल के 5 छात्र-छात्राओं ने इस परीक्षा को क्वालीफाई किया। आकृति यादव ने 97 प्वाइंट 43 परसेंटाइल, अनन्या गर्ग ने 97 प्वाइंट 08 परसेंटाइल, निक्स मनी ने 94 प्वाइंट 4 परसेंटाइल आर्यन ढाका ने 89 प्वाइंट 05 परसेंटाइल वे आयुषी जैन ने 88 प्वाइंट 74 परसेंटाइल प्राप्त किया।

इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि अन्य सभी छात्र छात्राओं को भी इन मेधावी छात्र-छात्राओं के पद चिन्ह पर चलना चाहिए और कठिन परिश्रम करते हुए अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। इस अवसर पर बबलेश, अमन, शिवम, राजीव, गौरव, सनोज, दिवाकर, हनुराज, गौरव, दीपक, अरुण,ममता आदि शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts