Homeउत्तर प्रदेशMeerutसरधना: राज मिस्त्री की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

सरधना: राज मिस्त्री की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत

-

– परिजनों ने विद्युत निगम के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए किया हंगामा


शारदा रिपोर्ट

सरधना। कुलंजन गांव में लेंटर डाल रहे एक राज मिस्त्री की एचटी लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। एसडीएम और सीओ के आश्वासन पर परिजन शांत हुए।

कुलंजन निवासी मोहम्मद अली 35 वर्ष पुत्र पीरू राजमिस्त्री का कार्य करता था। फिलहाल वह गांव निवासी संजय के यहां चिनाई का कार्य कर रहा था। बुधवार को संजय के निमार्णाधीन मकान का लेंटर डाला जा रहा के ऊपर से एचटी लाइन के तार गुजर रहे हैं। लेंटर डाले जाने के दौरान शट डाउन नहीं लिया गया और कार्य शुरू कर दिया गया। लेंटर डालते समय मोहम्मद अली करंट की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया, जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतक का शव सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया।

आरोप लगाया कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से तारों को हटाने के लिए कहा जा चुका है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। विद्युत निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते ही मोहम्मद अली की जान गई। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। हंगामे की जानकारी पर एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर व सीओ संजय जयसवाल पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से वार्ता की। अधिकारियों ने आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन देते हुए ग्रामीणों व परिजनों को शांत कराया। पुलिस पंचनामा की कार्रवाई कर रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts