HomeCRIME NEWSगाजियाबाद: पिस्तौल छीन कर भाग रहे बदमाश के साथ मुठभेड़

गाजियाबाद: पिस्तौल छीन कर भाग रहे बदमाश के साथ मुठभेड़

-

– गाजियाबाद में पुलिस हिरासत से भाग रहा था बदमाश


गाजियाबाद। थाना लिंक रोड क्षेत्र में सोमवार की सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। थाना लिंक रोड क्षेत्र में 5 फरवरी को एक शख्स की चाकू घोप कर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो लोगों को रविवार शाम गिरफ्तार किया था।

सोमवार की सुबह पुलिस उनको उस चाकू की बरामदगी के लिए ले जा रही थी जिससे हत्या की गई थी। इसी दौरान बदमाश ने पुलिस की पिस्तौल छीन के फरार होने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को गोली लगी है।

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया की 5 फरवरी को सिक्योरिटी गार्ड का काम करने वाला मध्य प्रदेश निवासी देवी सिंह अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान संदीप शर्मा और विशाल नशा करके बाइक से आ रहे थे। देवी सिंह और संदीप की बाइक आपस में टच हो गई। जिसको लेकर कहा सुनी और फिर हाथापाई हुई। इसी दौरान संदीप शर्मा ने देवी सिंह के सीने में चाकू घोप दिया। देवी सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को रविवार शाम गिरफ्तार किया था। सोमवार की सुबह पुलिस जब उस चाकू की बरामदगी के लिए दोनों बदमाशों को लेकर जा रही थी जिससे कत्ल किया गया था। इसी दौरान संदीप शर्मा ने पुलिस की पिस्तौल छीन कर पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में संदीप शर्मा को गोली लगी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts