Homeउत्तर प्रदेशMeerutभारत सेवा प्रतिष्ठान ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

भारत सेवा प्रतिष्ठान ट्रस्ट द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा संचालित भारत सेवा प्रतिष्ठान ट्रस्ट द्वारा पल्लवपुरम बाईपास पर रक्तदान एवम चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस शिविर में दान दाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। डाक्टरों द्वारा निशुल्क दांतो का परीक्षण किया गया।

इस चिकित्सा शिविर का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के सेवा प्रमुख धनीराम ने भारत माता भारत के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित करते हुए किया। धनीराम जी ने बताया की सेवा विभाग द्वारा पूरे देश में डेढ़ लाख से अधिक सेवा कार्य चल रहे हैं। कुछ वर्षों पूर्व चार धाम की यात्रा में चिकित्सा सेवा के अभाव में 4000 से अधिक यात्रियों की मृत्यु हो जाती थी, अब सेवा विभाग द्वारा अनेकों स्थानों पर बड़े-बड़े सेवा केंद्र प्रारंभ किए गए हैं। इन सेवा केंद्रों के माध्यम से वह संख्या घटकर 100 या 120 की रह गई है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मेरठ विभाग के सह संघचालक विनोद भारतीय ने बताया की संघ द्वारा महानगर में विभिन्न स्थानों पर यह रक्तदान को प्रोत्साहन देने के लिए यह रक्तदान शिविर लगाए जाते हैं उन्होंने वहां पर उपस्थित सभी बंधुओ से आग्रह किया की जन्म दिवस पर रक्तदान करना अंत दिवस पर नेत्रदान अवश्य करना चाहिए आपके द्वारा किया गया नेत्रदान किन्हीं भी दो व्यक्तियों को दुनिया देखने की शक्ति दे सकता है।
इस चिकित्सा शिविर में शहर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉक्टर सचिन गुप्ता द्वारा 150 से अधिक रोग दातों के रोगियों का निशुल्क परीक्षण किया गया एवम उनको आवश्यक दवाइयां उपलब्ध की गई।

इस रक्त दान शिवर में क्षेत्र वासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग कर इस शिविर में 90 से अधिक क्षेत्र वासियों ने रक्त दान किया।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts