Homeउत्तर प्रदेशHAPURहर कमिश्नरी पर होंगे व्यापारियों के सम्मेलन: विनीत शारदा

हर कमिश्नरी पर होंगे व्यापारियों के सम्मेलन: विनीत शारदा

-


शारदा रिपोर्टर

हापुड़। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की पश्चिमी क्षेत्र कार्य समिति की बैठक हापुड़ के चैंबर आॅफ कॉमर्स में हुई, जिसमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 19 जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संयोजक, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा प्रदेश में हर कमिश्नरी में व्यापारी सम्मेलन होंगे 20 फरवरी को मुजफ्फरनगर, 25 को कानपुर , 26 को गोरखपुर 27 को अलीगढ़ और आगरा मेरठ में 4 मार्च को व्यापारी सम्मेलन होंगे,।

मुख्य अतिथि के रूप में देश व प्रदेश के वरिष्ठ मन्त्री और नेता गण भाग लेंगे जिनकी तैयारी को लेकर आज बड़ी बैठक हापुड़ में हुई। विनीत शारदा ने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की 80 देश में 411 सीट मोदी जी की गारंटी के साथ जनता देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी योगी ने व्यापारियों को पेंशन दी, एक्सीडेंटल बीमा दिया। इसलिए इस बार भी मोदी सरकार को ही लाना है। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की नेतृत्व में व्यापार फल फूल रहा है उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने लालकृष्ण आडवाणी, चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव, एम एस रामनाथन को भारत रत्न से सम्मानित करके सभी का मान बढ़ाया है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts