Homeउत्तर प्रदेशBijnorगृह क्लेश में युवक ने लगाई फांसी

गृह क्लेश में युवक ने लगाई फांसी

-


बजनौर। बिजनौर के धामपुर इलाके में बहन के घर आये भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है की पत्नी के न लौटने से नाराज पति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामला बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है की नगीना देहात थाना क्षेत्र के चमरोला के रहने वाले अशोक 24 वर्ष पुत्र बाबूराम ने धामपुर थाना क्षेत्र के गांव करनावाला में पेड़ लटककर आत्महत्या कर ली। मृतक का अपनी दूसरी पत्नी से विवाद चल रहा था। वह पिछले चार महीने से ससुराल नहीं आ रही थी। इसी बात से खिन्न होकर अशोक ने अपने बहन के घर आकर पेड़ में लटक कर जान दे दी।

इस मामले में एसपी पूर्वी धर्म सिंह मर्छाल ने बताया कि एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर प्राप्त कर अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts