Homeउत्तर प्रदेशModinagarमोदीनगर: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मौत

मोदीनगर: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, मौत

-


मोदीनगर। मुरादनगर की गंग नहर पटरी पर डिडौली पुल के पास सुबह के समय तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार 66 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

जिला बागपत के रमाला के गांव इब्राहिमपुर निवासी वीरसैन तोमर (66) किसी काम से निवाड़ी थानाक्षेत्र के गांव अबूपुर आए थे। वह गंगनहर पटरी पर गांव अबूपुर से निवाड़ी की और जा रहे थे। जब वह गंगनहर पटरी पर गांव डिड़ौली पुल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी।

टक्कर लगने के बाद बाइक सवार वीरसैन तोमर उछलकर काफी दूर जा गिरे। राहगीरों ने तुरन्त उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts