Homeउत्तर प्रदेशModinagarमोदीनगर: दांत से काटकर अपहरणकर्ता के चंगुल से भागी दिव्यांग बच्ची

मोदीनगर: दांत से काटकर अपहरणकर्ता के चंगुल से भागी दिव्यांग बच्ची

-


मोदीनगर। नगर की एक कॉलोनी में एक युवक ने बुधवार रात दृष्टिबाधित 10 वर्षीय बच्ची को अगवा कर लिया। आरोपी बच्ची का मुंह भींच कर उसे सुनसान स्थान पर ले जाने लगा। बच्ची ने साहस दिखाकर आरोपी के हाथ में दांत से काट लिया और शोर मचाते हुई भाग गई। भीड़ को देख आरोपी वहां से फरार हो गया।

नगर की एक कॉलोनी निवासी 10 वर्षीय दृष्टि बाधित बच्ची के माता पिता नहीं है। बच्ची अपने ताऊ के पास रहती है। रात बच्ची किसी काम से मोहल्ले में जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने बच्ची को रोक लिया और उसे 100 रुपये व चॉकलेट का लालच दिया। आरोपी मौका देखते ही बच्ची का मुंह भींचकर उसे सुनसान स्थान पर ले जाने लगा। बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसकी पिटाई कर दी। इसी दौरान बच्ची ने मौका मिलते ही आरोपी के हाथ पर काट लिया और उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली।

मौके पर भीड़ जमा हो गई। मगर आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर भाग गया। बच्ची के अभिभावकों ने बुधवार को थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts