HomeCRIME NEWSमोदीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मोदीनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

-

– परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर किया हंगामा


शारदा संवाददाता

मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर एसआरएम संस्थान के पास एक युवक का शव खेत में पड़ा मिला। परिजन हत्या करके शव को खेत फेंकने का आरोप लगा रहे हैं ,वहीं पुलिस कोहरे के कारण सड़क हादसे में मौत बता रही है।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव सीकरी खुर्द निवासी 28 वर्षीय शेखर कुमार देर रात को एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित एक बैंकेट हॉल में गया था। देर रात भी शेखर अपने घर पर नहीं पहुंचा।
सुबह किसी ने डायल 112 पर सूचना दी कि एक युवक का शव दिल्ली मेरठ मार्ग पर एसआरएम संस्थान के पास खेत में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। शव के पास एक बाइक भी पड़ी हुई थी। थोड़ी देर में ही शव की शिनाख्त शेखर निवासी गांव सीकरी खुर्द के रुप में हो गई।

 

परिजनों का कहना है कि युवक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने दोस्त के पास ओयो होटल में चला गया था। वहीं पर उसकी हत्या कर शव को खेत में फेंक दिया गया। वहीं निवाड़ी पुलिस का कहना है कि देर रात के समय युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा घूसी। हादसे के चलते युवक की मौत हुई है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निवाड़ी थाने पर हंगामा भी किया।

एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला सड़क हादसा लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts