Homeउत्तर प्रदेशMeerutडा. राजेश त्यागी राज्य अध्यापक पुरस्कार को चयनित

डा. राजेश त्यागी राज्य अध्यापक पुरस्कार को चयनित

-


शारदा रिपोर्टर

मेरठ। किला परीक्षितगढ़ के रहने वाले डॉ. राजेश त्यागी का राज्य अध्यापक पुरस्का के लिए चयन हुआ है। इसकी सूचना प्रवक्ता कला के रूप में सेवा शुरू की। मार्च-2000 में आयोग से चयनित होकर गणेश स्मारक आदर्श इंटर विशेष सचिव उमेश राजेश कुमार त्यागी, प्रधानाचार्य कालेज नरसेना चंद्र ने मंगलवार को जारी की है।

मूल रूप से किला परीक्षितगढ़ निवासी डा. त्यागी पिछले करीब 24 वर्ष से प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। जबकि 35 साल से अधिक का शिक्षक अनुभव रखते है। डॉ. त्यागी ने वर्ष-87 में बिहारी लाल इंटर कॉलेज दनकौर से प्रवक्ता कला के रूप में सेवा शुरू की थी। इसके बाद वह मार्च-2000 में आयोग से चयनित होकर गणेश स्मारक इंटर कॉलेज नरसेना बुलंदशहर में प्रधानाचार्य बने। अक्टूबर 2004 में चौधरी प्रेमनाथ सिंह केवी इंटर कालेज माछरा में प्रधानाचार्य पद की जिम्मेदारी संभाली। करीब नौ साल तक उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) के जिलाध्यक्ष भी रहे।

डा. त्यागी की उपलब्धियों में एनसीसी में अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार, उप्र भारत स्काउट गाइड की ओर से मेडल आफ मेरिट के पुरस्कार से अलंकृत, जिला प्रशासन की ओर से तीन बार वर्ष-2005, 2021 व 2022 में उत्कृष्ट शिक्षक शिक्षक का प्रमाणपत्र, माध्यमिक शिक्षा परिषद स्तर की सात पुस्तकें, राष्ट्र स्तर की एक पुस्तक, नौ सेमिनार में भागेदारी व चार राष्ट्रीय शोध पत्र शामिल हैं। पुरस्कार के लिए चयन होने पर विद्यालय के प्रबंधक अमित त्यागी व शिक्षकों ने उन्हें बधाई दी है।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_4" header_color="#ea2e2e" f_header_font_family="522" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_style="italic" f_header_font_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNSIsInBvcnRyYWl0IjoiMTQifQ==" youtube="#" style="style10 td-social-boxed td-social-colored" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzIiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3fQ==" facebook="#" manual_count_facebook="14000" manual_count_youtube="6000"]

Latest posts