Homeउत्तर प्रदेशMeerutराष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल दवा देने का चलेगा अभियान

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एल्बेंडाजोल दवा देने का चलेगा अभियान

-

शारदा रिपोर्टर

मेरठ। एक फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस मनाया जाएगा जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। वहीं, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल की अध्यक्षता में विकास भवन में बैठक हुई जिसमें इस दिन आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर समीक्षा की गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश मोहन के मुताबिक एक फरवरी को पर चलने वाला कार्यक्रम मॉपअप राउंड पांच फरवरी को भी चलाया जाएगा। जिले में 19 साल तक के 17,60,309 बच्चों, किशोरों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली देने का लक्ष्य रखा गया है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कांति प्रसाद ने बताया कि कृमि तीन प्रकार के होते है जिसमें हुक, व्हिप और राउंड कृमि होते हैं। इनका उपचार केवल सुरक्षित और लाभकारी डीवॉर्मिंग टैबलेट (एल्बेंडाजोल) का उपयोग करके किया जा सकता है।

बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शहरी विकास विभाग समेत सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

14,000FansLike
6,000SubscribersSubscribe

Latest posts